सलमान ने किया बिग बी का प्रोमो आउट

By Priya Srivastava

Salman Khan
सलमान खान पूरी इंडस्ट्री में एकमात्र ऐसे शख्स हैं, जो अपनी मन मर्जी से चलते हैं और अपने सामने वे किसी और की नहीं चलने देते। फिल्म रेडी के प्रोमोशन से लेकर फिल्म के सिनेमा थियेटर तक पहुंचने तक उन्होंने इसकी एक एक गतिविधियों पर ध्यान रखा है। फिल्म के सिनेमा हॉल में शुरुआत होने से पहले यह बात तय की गयी थी कि फिल्म में लगभग आठ फिल्मों के प्रोमो दिखाये जायेंगे।

इसकी खास वजह यह थी कि सभी जानते थे कि फिल्म रेडी की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है और दर्शक इसे बेहद पसंद भी करनेवाले हैं और इस फिल्म को देखने के लिए अच्छी भीड़ भी होगी इसलिए सभी चाहते थे कि उनके फिल्म के प्रोमो फिल्म रेडी के दौरान चले। लेकिन यहां भी सलमान खान ने अपनी मर्जी का ख्याल रखते हुए ही फिल्मों के प्रोमो चलवाये।

उन्होंने बाकी फिल्मों के प्रोमो में इन बातों का ख्याल रखा कि उनके करीबी दोस्त कौन कौन हैं। इसका ध्यान रखते हुए उन्होंने फिल्म डेली बेली और अपने दोस्त अजय देवगन की फिल्म सिंघम के प्रोमो दिखायें। चूंकि फिल्म चिल्लर पार्टी के निर्माता वे खुद हैं तो उन्होंने फिल्म चिल्लर पार्टी के भी प्रोमो चलवाये।

लेकिन रेडी के दौरान एक और फिल्म के प्रोमो दिखाये जाने की बात थी। बिग बी की बुङ्ढा होगा तेरा बाप के प्रोमो चलाये जाने थे। लेकिन इस बात के लिए वह बिल्कुल तैयार नहीं हुए। जबकि खबर आ रही है कि खुद अमिताभ बच्चन ने फोन करके डिस्ट्रीब्यूटर्स और टी सीरिजवालों से यह बात कही थी। लेकिन सलमान खान से पंगा कोई लेता भी कैसे। सो, उनकी ना में सबने हां मिलायी। वाकई मान गये सलमान आप किसी की नहीं सुन सकते।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X