..................... Salman Khan बने Bhediya, अभिनेता वरुण धवन ने साझा किया धमाकेदार वीडियो! Salman Khan turned as Bhediya, Varun Dhawan shared a scintillating video! - Hindi Filmibeat

Salman Khan बने Bhediya, अभिनेता वरुण धवन ने साझा किया धमाकेदार वीडियो!

salman khan, bhediya

अभिनेता वरुण धवन इस वक्त अपनी फिल्म भेड़िया को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म के लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं। वरुण धवन लगातार सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर जाकर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और फैंस से बात कर रहे हैं। लेकिन इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि वरुण धवन ने साझा किया है। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें मेगास्टार सलमान खान नजर आ रहे हैं।

दरअसल सलमान खान वरुण धवन के साथ फिल्म भेड़िया को प्रमोट कर रहे हैं और इंस्टाग्राम पर भेड़िया का रूप धारण कर रहे हैं। जी हां, सलमान खान ने वरुण धवन की तरह इस वीडियो में भेड़िया बनकर दिखाया है और इस फिल्टर का इस्तेमाल लगातार किया जा रहा है।

वरुण धवन की इस फिल्म का प्रमोशन सलमान खान कर रहे हैं। वरुण धवन ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, ''भाई भेड़िया बन गए भाई @bengalmankahan के साथ बिग बॉस में बहुत अच्छा समय बिताया, 25 नवंबर को सिनेमाघरों में हमसे मिलें।''

वरुण धवन का ये पोस्ट

वरुण धवन का ये पोस्ट

वरुण धवन का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। सलमान खान के साथ वरुण धवन बिग बॉस के सेट पर नजर आने वाले हैं। यहां फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

दोस्तों की फिल्मों का प्रमोशन करते नजर आते रहते हैं

दोस्तों की फिल्मों का प्रमोशन करते नजर आते रहते हैं

बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपने दोस्तों की फिल्मों का प्रमोशन करते नजर आते रहते हैं। सलमान खान के इस वीडियो के बाद फैंस इसपर कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

इस फिल्म में वरुण धवन के साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आने वाली हैं और उनका किरदार भी लोगों को पसंद आने वाला है। वर्कफ्रंट पर वरुण धवन कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और सलमान खान भी टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं।

हॉरर कॉमेडी

हॉरर कॉमेडी

भेड़िया की बात करें तो वरुण धवन की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म लोगों का दिल जीतने के लिए आ रही है और इसके ट्रेलर को भी काफी पसंद किया गया है। हालांकि इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहता है ये तो वक्त ही बताएगा। आप देखिए ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X