सलमान खान बनेंगे आर्या 2 के लवर ब्वॉय आर्या

इस फिल्म के राइट्स रॉनी स्क्रूवाला ने खरीद लिए हैं और वह इस फिल्म में सलमान को कास्ट करना चाहते हैं। क्योंकि सलमान ने पहले भी साउथ की हिंदी रिमेक में काम किया है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। हाल फिलहाल अपनी फिल्म एक था टाइगर के काम में काफी व्यस्त हैं।
इनके पास कई प्रोजेक्ट्स है लेकिन सलमान ने यह डिसाइड किया है कि वो साल में एक ही फिल्म के लिए काम करेंगे। एक था टाइगर के बाद वो दबंग 2 के लिए भी काम करने जा रहे है।
वैसे सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड में भी वो एक लवर के रूप में ही थे और उनके लवली सिंह वाले क्यूट रोल को लोगों ने काफी पसंद किया। अब वो लवर ब्वॉय के रूप में पर्दे पर आने वाले हैं। देखते हैं कि उनका यह रोल उनके चाहने वालों को कितना पसंद आता है।


Click it and Unblock the Notifications











