आमिर का असर, सलमान फिर बनायेंगे फिल्म
लगता है अपने दोस्तों का असर सलमान खान पर हद से ज्यादा रहता है तभी तो उन्होंने अपने दोस्त आमिर खान की तरह उन फिल्मों पर पैसे लगाने की सोची है जो कि लीक से हटकर होती है। खबर है कि सलमान खान एक बार फिर से फिल्म निर्माण में उतर रहे हैं। इस बार वह एक कैनेडियन फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म का नाम है डॉ. कैबी। जिसे कि हॉलीवुड निर्देशक जीन फैंकोइस पॉलियट ने निर्देशित किया था।
सलमान इस खूबसरत फिल्म को बॉलीवुड स्टाइल में बनाने वाले हैं। यह एक ऐसे बेरोजगार डॉक्टर की कहानी है जिसकी कद्र कोई नहीं करता है। अभी तक यह तय नहीं है कि सलमान की इस फिल्म में कलाकार कौन-कौन से हैं।
मालूम हो कि साल 2011 में फिल्म चिल्लर पार्टी का निर्माण सलमान ने किया था। फिल्म चिल्लर पार्टी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।आमिर खान भी पीपीली लाइव, धोबी घाट और लगान जैसी फिल्मों के निर्माता रहे हैं, जो कि लीक से हटकर फिल्में हैं और जिन्हें पुरस्कारों और दर्शकों ने काफ सराहा है। हो सकता है कि सलमान के साथ भी कुछ ऐसा हो।हम तो बस यही कह सकते हैं कि सलमान खान, बेस्ट ऑफ लक।


Click it and Unblock the Notifications












