..................... Salman Khan's Tubelight Why not releasing on Eid - Hindi Filmibeat

OUCH.. ईद पर नहीं रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म.. जानें क्यों!

सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट ईद के मौके पर रिलीज होने की बजाए ईद से दो दिन पहले ही रिलीज हो जाएगी। यहां जानें कारण।

By Neeti

साल 2017 में किसी बॉलीवुड प्रेमी को यदि एक फिल्म का इंतजार है.. तो वह है सलमान खान की ट्यूबलाइट। फिल्म बजरंगी भाईजान के बाद कबीर खान और सलमान की जोड़ी एक बार फिर तबाही मचाने वापस आ रही है। फिल्म 23 जून को रिलीज हो रही है।

''ये गलत है.. सलमान खान किसी न्यूकमर के साथ काम नहीं करना चाहते..''

काफी समय से चर्चा थी कि फिल्म ईद के दिन रिलीज होगी। लेकिन ट्यूबलाइट 23 जून को ही आ जाएगी.. यानि की ईद से दो दिन पहले। फिल्म के मेकर्स ने तय किया है कि ईद 23 जून वाले सप्ताह में आएगी इसलिए वे शुक्रवार 23 जून को ही फिल्म प्रदर्शित करेंगे।

Salman Khan

यूं तो सलमान ईद के दिन ही फिल्म रिलीज करते हैं। भले ही उसके लिए दिन शुक्रवार से बुधवार या गुरूवार क्यों ना करना पड़े। लेकिन इस बार ईद 25 जून को है.. यानि की रविवार..लिहाजा, 'ट्यूबलाइट' शुक्रवार को ही रिलीज कर रहे हैं।

खैर, शुक्रवार हो या बुधवार, सलमान खान की फिल्म है तो बॉक्स ऑफिस को चिंता करने की क्या जरूरत। कोई शक नहीं कि फिल्म अपने पहले वीकेंड तक ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

यहां जानें ईद पर रिलीज सलमान खान की फिल्में.. और बॉक्स ऑफिस-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X