..................... Salman Khan's Tubelight trailer to be out next month - Hindi Filmibeat

बाहुबली 2 के साथ होगा.. सलमान खान की फिल्म का DHAMAKA

निर्देशक कबीर खान ने कहा है कि सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का पहला टीजर अप्रैल के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा।

By Neeti

फिल्म 'ट्यूबलाइट' के निर्देशक कबीर खान ने हाल ही में कंफर्म किया था कि सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। फिलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। लेकिन जल्द ही फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा।

''सलमान खान होंगे सुपरस्टार.. लेकिन हमारी फिल्म भी कुछ कम नहीं....''

बहरहाल, अब निर्देशक ने कंफर्म किया है कि बहुप्रतीक्षित फिल्म ट्यूबलाइट का टीजर अप्रैल के अंत तक कर दिया जाएगा। जी हां, यानि की बाहुबली 2 के साथ होगा ट्यूबलाइट का धमाका। बाहुबली 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। हो सकता है ट्यूबलाइट के टीजर को बाहुबली के साथ जोड़ दिया जाए।

Tubelight

वहीं, फिल्म का ट्रेलर मई में रिलीज किया जाएगा। कबीर खान ने कहा कि ट्रेलर के माध्यम से हमने लोगों को कुछ मैसेज देना चाहा है.. देखते हैं लोगों तक मैसेज पहुंचता है या नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म की एक्ट्रेस ज्हू ज्हू भी प्रमोशन के दौरान कुछ समय के लिए भारत आएंगी।

ट्यूबलाइट की कहानी 1962 में हुई भारत- चीन युद्ध पर आधारित है। यह दो भाईयों की कहानी है, जहां एक भाई युद्ध के बीच कहीं गायब हो जाता है और फिर दूसरा भाई (सलमान खान) उसकी खोज के लिए निकलता है। सलमान खान ने फिल्म में ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जिसे कोई बात काफी देर से समझ आती है। लेकिन भाई की खोज में वह अपनी इन कमजोरियों से लड़ता है।

यहां जानते हैं ट्यूबलाइट की ट्रेलर से हमें क्या है उम्मीदें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X