..................... Salman Khan's Tubelight trailer can be launched on this date - Hindi Filmibeat

सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. कब हो सकती है ट्रेलर रिलीज.. जानें यहां!

अफवाहों की मानें तो सलमान खान स्टारर फिल्म ट्यूबलाइट का ट्रेलर इस डेट को रिलीज किया जा सकता है। बता दें, फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।

By Neeti

सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म का क्रेज अभी से ही बना हुआ है। फिल्म की तस्वीरे, फिल्म से जुड़ी बातें, शाहरूख का कैमियो, कहानी.. सभी कुछ फैंस को आकर्षित करता है।वहीं, फिल्म से जुड़ी काफी अफवाहें भी बाजार में आती रहती हैं।

[तो क्या ये होंगी 'दबंग 3' की हीरोइन.. सलमान खान के साथ पहली बार!]

ताजा खबरों की मानें तो कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का ट्रेलर अप्रैल के अंतिम हफ्ते में रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि यह महज अंदाजा है.. क्योंकि ईद के मौके पर यानि की 25 जून के आसपास फिल्म रिलीज होगी।

tubelight

बता दें, फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है, लेकिन फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में काफी समय लगने वाला है। सूत्रों की मानें तो फिल्म में VFX का काफी प्रयोग किया जाएगा, जिसके लिए कबीर खान को समय चाहिए। फिल्म की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X