#Tubelight: बहुत हुआ बाहुबली 2.. आ रहे हैं सलमान भाईजान.. 5 दिनों में.. FINAL
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का पहला टीजर 5 दिनों में रिलीज होने वाला है। सलमान ने खुद ट्विटर के जरीए यह खुलासा किया है।
बाहुबली 2 के उत्साह से लोग अभी निकले भी नहीं हैं कि सलमान खान एक और धमाके के साथ तैयार हैं। कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ट्यूबलाइट' का पहला टीजर 5 दिनों में रिलीज कर दिया जाएगा। सलमान खान ने खुद ट्विटर के जरीए लोगों को यह जानकारी दी है।
['सलमान की ये फिल्म बन रही है.. FINAL..डबल रोल में दिखेंगे सलमान..']
बता दें, पहले टीजर अप्रैल अंत में रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन फिर इसे आगे बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया। इसका एक कारण बाहुबली 2 भी माना जा रहा है। जाहिर निर्माता, निर्देशक नहीं चाहते थे कि बाहुबली की आंधी में ट्यूबलाइट कहीं खो सा जाए।

फिल्म का ट्रेलर भी मई में ही रिलीज होने वाला है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। लिहाजा, यहां जानते हैं कि ट्यूबलाइट के ट्रेलर से हमें क्या क्या उम्मीदे हैं। आखिर कबीर खान और सलमान की पिछली फिल्म बजरंगी भाईजान ब्लॉकबस्टर रही थी।
यहां जानें ट्यूबलाइट ट्रेलर से क्या हैं उम्मीदें-


Click it and Unblock the Notifications