SHOCK.. शाहरूख के नाम पर.. बिक रही है सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'
जी हां, ओवरसीज में कई जगहों पर ट्यूबलाइट को शाहरूख खान की फिल्म बताकर दिखाया जा रहा है। कोई शक नहीं कि ईद पर रिलीज सलमान खान की फिल्म ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। ऐसे में बेल्जियम में शाहरूख की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाकर ट्यूबलाइट को शाहरूख की फिल्म बताकर ऑडियंस को आकर्षित किया जा रहा है।
सलमान खान नहीं.. 500 करोड़ के साथ ये हैं BOX OFFICE किंग
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेल्जियम में एक सलमान खान फैन जब सिनेमाघर में ट्यूबलाइट देखने पहुंचा तो वह हैरान रह गया.. क्योंकि फिल्म को शाहरूख खान स्टारर बताकर दिखाया जा रहा था।

कोई शक नहीं कि फैंस ट्यूबलाइट से निराश हुए हैं। लेकिन सच कहा जाए तो यहां पूरी गलती निर्देशक कबीर खान की कही जा सकती है। ट्यूबलाइट से कबीर खान ने दर्शकों को लुभाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। यहां जानें ट्यूबलाइट क्यों रही फेल-


Click it and Unblock the Notifications