Just_IN.. 'ट्यूबलाइट' का पहला गाना रिलीज.. सलमान खान का सबसे प्यारा अंदाज!
सलमान खान स्टारर फिल्म ट्यूबलाइट का पहला गाना रिलीज हो चुका हैं।यहां सुनें गाना।
आखिरकार कबीर खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने की टाइटल है- रेडियो.. और कोई शक नहीं कि इस गाने में सलमान खान बेइंतहा प्यारे दिख रहे हैं। गाने को कंपोज किया है प्रीतम ने.. जबकि आवाज़ दी है कमाल खान ने।
सिर्फ 45 मिनट.. और सलमान खान ने फिर बना लिया एक RECORD
ट्यूबलाइट का यह गाना दुबई में लांच किया गया है। गाने में सलमान खान एकदम हैप्पी मूड में नजर आ रहे हैं। गाने से जाहिर है कि फिल्म में वे सबसे चहेते बने हैं। जिसे हर कोई प्यार करता है। बता दें, ट्यूबलाइट में सलमान एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जिसे बातें समझने में थोड़ी परेशानी होती है।
ट्यूबलाइट की कहानी 1962 में हुए भारत- चीन युद्ध के इर्द- गिर्द बुनी गई है। फिल्म में सलमान के भाई के किरदार में दिखेंगे सुहैल खान।
यहां सुनें ट्यूबलाइट का रे़डियो सांग-


Click it and Unblock the Notifications











