सलमान खान के रेडियो सॉन्ग का Emoji..कुछ इस अंदाज में
सलमान खान की आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट के गाने रेडियो का नया इमोजी आया हो जो काफी मजेदार है।
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का ट्रेलर लगातार धूम मचा रहा है। लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सलमा खान की खासकर खूब तारीफ हो रही है। लेकिन ट्रेलर के पहले से ही सलमान खान का गाना रेडियो सॉन्ग काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है।
ट्यूबलाइट के रेडियो सॉन्ग का आज नया इमोजी लॉन्च किया गया है जिसे देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे। ये वाकई काफी क्यूट है और लोगों को काफी पसंद भी आ रही है।

इसके अलावा पहले भी खुद सलमान खान का एक इमोजी आ चुका है जो उनकी पोस्टर से प्रेरित था। उसे भी लोगों ने काफी पसंद किया था इसलिए अब रेडियो सॉन्ग के भी इमोजी को लाया गया है।
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट इस साल ईद पर रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं और साथ ही सालों बाद फिल्म में सोहेल खान भी नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
