..................... Salman Khan Tubelight new shooting pics - Hindi Filmibeat

अरे.. 'ट्यूबलाइट' में सलमान खान.. शाहरूख की याद दिला गए.. देंखे PICS

By Neeti

सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग मनाली में हो रही है। बता दें, अक्टूबर अंत तक मनाली में फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी। फिलहाल फिल्म के सबसे अहम हिस्सों की शूटिंग हो रही है। जहां सलमान कुछ इमोशनल और कुछ दमदार सीन शूट कर रहे हैं।

शूटिंग के दौरान सलमान खान की की तस्वीरें सामने आई हैं। लेकिन यह ताजा तस्वीर काफी दिलचस्प है। जी हां, इस तस्वीर में सलमान पूरे एटिट्यूड के साथ Royal Enfield चलाते दिख रहे हैं।

'सलमान खान ने मुझे REJECT कर दिया.. कहा- रोमांस नहीं कर पाउंगा....'

tubelight

बहरहाल, कहीं ना कहीं यह तस्वीर देखकर आपको फिल्म 'जब तक है जान' के शाहरूख खान याद जाएंगे। उस फिल्म में भी शाहरूख इसी तरह Royal Enfield की सवारी करते नजर आए थे।

कबीर खान ने ट्यूबलाइट की पहली तस्वीर रिलीज की थी। कोई शक नहीं कि यह तस्वीर फैंस को फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर रही है।

ये हैं फिल्म में सलमान खान की को- स्टार Zhu Zhu.. यह एक चीनी एक्ट्रेस हैं। Zhu Zhu एक अंतर्राष्टीय चेहरा हैं और कई फिल्में और टीवी सीरिज का हिस्सा रह चुकी हैं।

फिल्म की पूरी टीम और कास्ट लगभग 1 महीने तक लद्दाख में शूटिंग की। अब फिल्म के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग मनाली में चल रही है।

कबीर खान और सलमान खान की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले इस जोड़ी ने एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा।

फिल्म की शूटिंग लद्दाख और फिर मनाली में हो रही है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि कबीर खान की पिछली फिल्म की तरह ही ट्यूबलाइब भी human ड्रामा है।

ट्यूबलाइट में सोहेल खान भी अहम किरदार में दिखेंगे। यहां देंखे दोनों भाईयों को साथ साथ..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X