#Tubelight: सलमान खान का सुपरक्यूट अंदाज.. ईद धमाका FINAL है
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का टीजर 4 मई को रिलीज किया जाएगा। उससे पहले देंखे फिल्म का नया पोस्टर।
बाहुबली 2 भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह आई.. लेकिन इन सबके बीच भी सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट अपनी जगह बनाए हुए है। पिछले पांच दिनों से फिल्म लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। बता दें, 4 मई को फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जाएगा।
DETAILS: दूसरी बाहुबली बनने को तैयार.. सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'
इसके साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जहां सलमान खान काफी क्यूट से लग रहे हैं। फिल्म के टीजर को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। काफी उम्मीद है कि गुरुवार को टीजर रिलीज होते ही.. लोगों के सिर से बाहुबली का नशा थोड़ा और उतर जाएगा.... और शुरु होगा ट्यूबलाइट का इंतजार।

फिल्म का ट्रेलर भी मई में ही रिलीज होने वाला है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। आखिर हों भी क्यों ना.. यह सलमान खान और कबीर खान की तीसरी फिल्म होगी.. एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान के बाद..
यहां जानें फिल्म की कमाई से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications