POSTER: सलमान खान की ट्यूबलाइट.. ये First LOOK जबरदस्त है.. शानदार!
सलमान खान ने शेयर किया ट्यूबलाइट का पहला पोस्टर। यह पोस्टर आपको फिल्म के लिए और भी बेसब्र कर देगा। यहां देंखे पोस्टर.
फाइनली.. सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जी हां, कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला पोस्टर सलमान खान ने ट्विटर पर शेयर किया है। कोई शक नहीं कि यह शानदार है।
सलमान VS सनी देओल.. धमाकेदार CLASH.. और फायदा सनी देओल का!
पोस्टर में टैगलाइन भी दिया गया है..- क्या तुम्हें यकीन है? वहीं, पोस्टर में सलमान खान को पीछे से दिखाया गया है, जिससे फैंस में सलमान के लुक को देखने का क्रेज और भी बढ़ चुका है। फिल्म 23 जून को देशभर में रिलीज हो रही है।

बता दें, ट्यूबलाइट की कहानी 1962 में हुई भारत- चीन युद्ध पर आधारित है। यह दो भाईयों की कहानी है, जहां एक भाई युद्ध के बीच कहीं गायब हो जाता है और फिर दूसरा भाई (सलमान खान) उसकी खोज के लिए निकलता है। सलमान खान ने फिल्म में ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जिसे कोई बात काफी देर से समझ आती है। लेकिन भाई की खोज में वह अपनी इन कमजोरियों से लड़ता है।
यहां जानें सलमान खान की ट्यूबलाइट से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











