''मंगलवार तक सलमान की ट्यूबलाइट 100 करोड़ पार कर जाएगी....''
यह कहना है कार्निवल सिनेमा के सीईओ और डाइरेक्टर मिस्टर पीवी सुनिल का। उन्होंने कहा, ट्यूबलाइट एक इमोशनल ड्रामा है, जिसे फैमिली ऑडियंस और सलमान खान फैंस बहुत पसंद करेंगे। कार्निवाल ने ट्यूबलाइट को 305 स्क्रीन पर 1261 शोज दिये हैं।
#Opening.. किसी तरह शाहरूख की 'रईस' से.. आगे बढ़े 'ट्यूबलाइट' सलमान!
पीवी सुनिल ने आगे कहा, ट्यूबलाइट की ओपनिंग उनती धमाकेदार नहीं रही क्योंकि रमदान का मौका है। कोई शक नहीं कि सोमवार, मंगलवार को फिल्म जमकर कमाई करेगी। जबकि अगले हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है.. ट्यूबलाइट की सफलता पक्की है। हमें उम्मीद कर रहे हैं कि मंगलवार को फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

बहरहाल, फिल्म ने 21.15 करोड़ की ओपनिंग दी है। लिहाजा, अब निर्माताओं का पूरा ध्यान ईद पर है। काफी उम्मीद है कि ईद पर फिल्म 40 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। ईद पर रिलीज सलमान खान की फिल्मों का कलेक्शन जानें यहां-


Click it and Unblock the Notifications











