सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. ब्लॉकबस्टर का वादा.. लेकिन मामला ठंडा!
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का क्रेज उम्मीद से थोड़ा कम ही देखा जा रहा है। यहां जानें क्यों।
सलमान खान की फिल्म रिलीज होने वाली हो.. और सोशल मीडिया पर कोई चहल पहल ना दिख रही हो.. यह आम बात नहीं है। काफी उम्मीद है कि फिल्म रिलीज के बाद फैंस का पागलपन चरम पर होगा। लेकिन फिलहाल ट्यूबलाइट को लेकर ज्यादा क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है।
खुश हो जाएं सलमान खान फैंस.. आसान होगा 'ट्यूबलाइट' देखना!
इस फिल्म को लेकर दर्शकों में वैसा उत्साह नजर नहीं आया है जैसा कि 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' के समय नजर आया था। फिल्म के ट्रेलर को भी कुछ उम्दा रिस्पॉस नहीं मिल पाया.. बल्कि ट्रेलर से ज्यादा टीजर को ही पसंद किया गया।

अब तक फिल्म के तीन गाने भी रिलीज किये जा चुके हैं। लेकिन रेडियो सांग को छोड़कर कोई भी लोगों की जुबां पर नहीं चढ़ पाया है। कहीं ना कहीं.. ये फिल्म फिलहाल उम्मीदों से थोड़ा पीछे चल रही है। लेकिन क्यों!


Click it and Unblock the Notifications











