सलमान खान से भिड़ेंगे ये सुपरस्टार.. FINAL है.. 2017 ईद धमाका!
ईद 2017 को सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट और महेश बाबू की फिल्म में जोरदार भिड़ंत होने वाली है। इस साल की एक और बॉक्स ऑफिस क्लैश।
बॉलीवुड में ईद का मतलब- सलमान खान। इस साल से नहीं, बल्कि लगभग एक दशक से यह बॉलीवुड का ट्रेंड बन चुका है। कोई भी सुपरस्टार इस तारीख से छेड़खानी नहीं करता। ईद पर सलमान की फिल्म के साथ क्लैश करना तो दूर.. निर्माता अपनी तारीखें बदल लेते हैं।
1000 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन.. दो फिल्में मिलकर करेगी तगड़ी कमाई!
लेकिन कोई एक है जो सलमान खान की स्टारडम को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। ये हैं एक और सुपरस्टार.. तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू। जिनकी अगली फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर सलमान की ट्यूबलाइट को टक्कर देगी।

ए आर मुरुगुदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 110 करोड़ के भारी भड़कम बजट पर तैयार है। साथ ही यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज हो रही है। लिहाजा, उत्तर भारत में तो नहीं, लेकिन दक्षिण भारत में सलमान की फिल्म को महेश बाबू से भिड़ना होगा।
यहां जानें 2017 में कौन कौन सी फिल्मों के बीच होगा घमासान-


Click it and Unblock the Notifications