बाहुबली 2 ही नहीं.. सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' ने भी किया दंगल को पीछे!
सलमान खान स्टारर कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 130 करोड़ की भारी भरकम राशि में बेची गई है।
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' ने अपने फर्स्ट लुक से ही सबको क्रेजी कर दिया है। वहीं, सलमान खान ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिनकी फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपनी लागत वसूल कर लेती है। लिहाजा, रिलीज होने के बाद जो भी कमाई होती है, वह मुनाफा ही होता है। कबीर खान के निर्देशन में बनी 'ट्यूबलाइट' के साथ भी कुछ ऐसा ही है।
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. नया पोस्टर.. हो जाएंगे सलमान पर फिदा!
ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एनएस स्टूडियोज ने फिल्म की थियेट्रिकल राइट्स लगभग 132 करोड़ में खरीदे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं.. बल्कि गुज़रात और राजस्थान में भी फिल्म के राइट्स भारी भरकम दामों पर बिकी है.. खबर है कि यह आंकड़े आमिर खान की फिल्म दंगल से भी ज्यादा है।

फिल्म को लेकर ड्रिस्ट्रिब्यूटर्स काफी उत्साहित हैं। जाहिर है सलमान की फिल्में उनके लिए हमेशा फायदे का सौदा साबित हुई हैं। सोनी म्यूजिक ने फिल्म की म्यूजिक राइट्स 20 करोड़ में खरीदी है। कुल मिलाकर देखा जाए तो सलमान खान की फिल्म ने रिलीज से पहले ही 227 करोड़ की कमाई कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications