रितिक-सुजैन की शादी बचाने की कोशिश में हैं सलमान खान!

सलमान खान हमेशा एक अच्छे और वफादार दोस्त के रुप में हमेशा ही जाने जाते रहे हैं। एक बेहतरीन इंसान के अलावा बॉलीवुड में अगर कोई करीबी और वफादार दोस्त बन सकता है तो वो सलमान खान हैं। जब भी सलमान के दोस्त किसी भी तरह की मुसीबत में होते हैं तो सलमान सबसे पहले उनकी मदद को पहुंचते हैं। आमिर खान ने भी एक बार मीडिया को बताया था कि सलमान खान ने ही तलाक के बाद आमिर खान को उस दुख भरे और अकेले वक्त में मदद की थी। आमिर के बाद अब रितिक रौशन की तरफ भी सलमान खान ने अपना दोस्ती का हाथ बढ़ाया है।

सलमान खान और रितिक रौशन भी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में रितिक रौशन और सुजैन रौशन ने अपने तलाक का स्टेटमेंट मीडिया को सौंपा और उनके तलाक की खबर सुनकर रितिक के फैंस भी काफी दुखी हुए। सभी चाहते थे कि सुजैन और रितिक अलग ना हों। लेकिन दोनों ने फैसला कर ही लिया था तो इस फैसले को कोई और बदल भी नहीं सकता था। लेकिन खबर है कि सलमान खान नहीं चाहते कि रितिक और सुजैन अलग हों। सलमान खान ने रितिक के तलाक के स्टेटमेंट के आने के बाद से ही रितिक और सुजैन को समझाने का अपना प्रयास जारी रखा है। खबर ये भी है कि नये साल पर पनवेल में रखी गयी न्यू ईयर पार्टी के दौरान भी सलमान खान ने रितिक रौशन को अपनी शादी शुदा जिंदगी को बचाने के कई तरीके बताए थे।

रितिक से अलग होने के बाद सुजैन रौशन ने सलमान खान की बहन अल्विरा के साथ मिलकर मुंबई के ब्रांदा में एक स्टोर खोला जिसके उद्घाटन में भी सलमान खान नज़र आए थे। सलमान ने सुजैन और रितिक दोनों को ही समझाने की कोशिश की है। उम्मीद है कि सलमान की ये कोशिश नाकाम ना जाए। क्योंकि सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि रितिक के फैंस भी यही चाहते हैं कि 13 साल का ये रिश्ता इतनी आसानी से ना टूटे। इससे सिर्फ रितिक और सुजैन के जीवन पर ही नहीं बल्कि उनके दोनों बच्चों के जीवन पर भी असर पड़ेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X