सलमान-आमिर कर रहे शाहरुख को ओवरटेक

खबर है कि सलमान खान ने पिछले पांच महीनों से सिगरेट शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। दूसरी तरफ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने रियेलिटी शो सत्यमेव जयते में शराब की लत के साथ-साथ समाज की अन्य बुराईयों को खत्म करने को लेकर एक जंग छेड़ रखी है। इन दोनों खानों के सामने दूर-दूर तक कहीं किंग खान नज़र ही नहीं आ रहे हैं।
हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 5 के दौरान शाहुरुख खान को मुंबई स्टेडियम में शराब पीकर लोगों के साथ बद्तमीजी करने के लिए काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा और साथ ही पुणे स्टेडियम में सिगरेट पीते पाए जाने की वजह से उन्हें कोर्ट द्वारा नोटिस भी दिया गया। जिसकी वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल जीतने के बाद शाहरुख ने सबके सामने अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांगी इसके बावजूद शाहरुख की सिगरेट और शराब नहीं छूटी।
करन जौहर की जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक बार फिर से किंग खान को सिगरेट पीते देखा गया। शाहरुख की इस आदत से उनके फैन्स ही नहीं बल्कि उनके परिवार वाले भी परेशान हैं। उनकी बेटी सुहाना और उनके बेटे ने कई बार किंग खान को इस आदत के चलते काफी डांटा भी लेकिन डॉन को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
फिल्हाल सलमान और आमिर जो एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी हैं एक दूसरे के काम से काफी खुश हैं और एक दूसरे की तारीफ भी कर रहे हैं। बचे शाहरुख तो हो सकता है कि अपने साथ के खानों को अच्छे बदलाव को देखकर वो भी इस दिशा में अपना कदम बढ़ाएं। हमें उम्मीद है कि शाहरुख के लिए यह बदलाव मुश्किल ही हो नामुमकिन नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











