अपनी बड़ी फिल्म इस स्टार को दे रहे हैं सलमान खान.. लेकिन REJECT
सलमान खान और बॉबी देओल का याराना तो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ताजा खबरों की मानें तो सलमान खान रेस 3 के बाद बॉबी देओल को एक और फिल्म के लिए तैयार कर रहे हैं। दरअसल, सलमान को खुद के लिए स्क्रिप्ट ऑफर किया गया था लेकिन उन्हें लगता है उस रोल में बॉबी ज्यादा जंचेगा। लिहाजा, भाईजान अपने दोस्त बॉबी देओल को सोलो फिल्म करने की सलाह दे रहे हैं। जबकि बॉबी फिलहाल मल्टीस्टारर फिल्में ही करना चाहते हैं।
'संजू' और सोनम कपूर का रोमांटिक अंदाज.. पहली झलक ही सुपरहिट
बॉबी देओल रेस 3 से काफी अलग अंदाज में कमबैक कर रहे हैं। रेस 3 के बाद बॉबी को हाउसफुल 4 के लिए भी फाइनल कर लिया गया है। वहीं, सलमान उनके लिए फिल्मों की लाइन लगाते जा रहे हैं। लेकिन बॉबी फिलहाल सोलो हीरो वाली फिल्म नहीं करना चाह रहे हैं, ताकि उनपर ज्यादा प्रेशर ना रहे।

हालांकि सलमान ने बॉबी देओल को एक बार सोचने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि बॉबी हां कर देते हैं तो सलमान ही पूरी फिल्म का दारोमदार संभालेंगे। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार बॉबी क्या निर्णय लेते हैं।
बहरहाल, यहां जानें और किन सितारों के लिए सलमान खान हैं गॉडफादर-


Click it and Unblock the Notifications











