डांस रिहर्सल में दिखी सलमान खान की तोंद, फैन्स ने किया ट्रोल - अंतिम की बॉडी नकली थी या Edit की थी?

सलमान खान इस देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। दबंग भी हैं और सबके भाईजान भी। फैन्स उन्हें सुलतान मानते हैं लेकिन फिर भी एक चीज़ है जिससे सलमान खान भी नहीं बच सकते हैं। वो हैं ट्रोलिंग। अब सलमान खान एक बार फिर से ऑनलाईन ट्रोल का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में सलमान खान का एक डांस वीडियो वायरल हुआ है।

इस वीडियो में सलमान खान अपने दबंग टूर के लिए डांस रिहर्सल करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान ने एक काली टीशर्ट पहनी हुई है लेकिन इसके बावजूद उनकी तोंद वीडियो में दिखाई दे रही है।

salman-khan-trolled-by-fans-for-fooling-with-six-pack-abs-in-antim-as-his-tummy-dance-goes-viral

बस फिर क्या था फैन्स ने जैसे ही ये तोंद देखी, उन्होंने सलमान खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। बिना इस बात का लिहाज़ किए कि सलमान खान 56 वर्ष की उम्र में भी बिल्कुल फिट सुपरस्टार हैं। सलमान खान के इस वीडियो पर फैन्स ने कमेंट करते हुए पीछा कि क्या अंतिम में जो बॉडी दिख रही थी वो Editing से हासिल की गई थी।

ट्रोलर ने दागे कमेंट

ट्रोलर ने दागे कमेंट

इस वीडियो पर फैन्स ने सलमान खान के बढ़े वज़न और खराब फिज़ीक को निशाना बनाया। कुछ ने साफ कहा - भाई की तो तोंद निकल आई वहीं कुछ का कहना था कि भाई के सिक्स पैक्स अब फैमिली पैक्स बन चुके हैं। सलमान खान को इस ट्रोलिंग का शिकार केवल इसलिए होना पड़ा क्योंकि उनकी गिनती देश के सबसे फिट स्टार्स में होती है।

टाईगर के लिए ट्रेनिंग

टाईगर के लिए ट्रेनिंग

गौरतलब है कि सलमान खान आजकल टाईगर 3 के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं और उन्होंने अपनी ट्रेनिंग से ये तस्वीर भी शेयर की थी जहां वो बेहद फिट नज़र आ रहे हैं। बात करें ट्रोल्स की तो ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान को किसी बात के लिए ट्रोल किया गया हो। ऐसा उनके साथ अक्सर हो जाता है।

सुलतान के पोस्टर के लिए ट्रोल

सुलतान के पोस्टर के लिए ट्रोल

सलमान खान अपनी फिल्म सुलतान में भी बेहद अलग और फिट ट्रांसफॉर्मेंशन के साथ नज़र आए थे। लेकिन जब सुलतान का पोस्टर रिलीज़ किया गया था जो इसमें सलमान खान की बॉडी को काफी ज़्यादा Edit किया गया था और इस फोटोशॉप पर फैन्स का भी ध्यान गया था जिसके बाद सलमान खान की नकली बॉडी को काफी ट्रोल होना पड़ा था।

हिरण वाला स्कार्फ

हिरण वाला स्कार्फ

टोक्यो ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद जब वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, सलमान खान से मिली तो उस वक्त सलमान खान ने एक ऐसा स्कार्फ पहन रखा था जिस पर हिरण बना था। अब सलमान खान और हिरण का रिश्ता को जगज़ाहिर है तो फिर क्या था, सलमान खान को अपने इस स्कार्फ की वजह से ट्रोल होना पड़ा।

कैटरीना कैफ की शादी

कैटरीना कैफ की शादी

कैटरीना कैफ की शादी के दौरान भी सलमान खान काफी ट्रोल हुए। पहला इसलिए कि उनके पास इस शादी का निमंत्रण नहीं था। दूसरा इसलिए कि कैटरीना कैफ की शादी वाले दिन, सलमान खान, मुंबई में एक शादी अटेंड करते दिखाई दे गए। बस फिर क्या था फैन्स ने एक बार फिर सलमान खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दिया है ट्रोल्स का जवाब

दिया है ट्रोल्स का जवाब

अरबाज़ खान के शो पिंच पर आने के बाद सलमान खान ने इस शो में कुछ ट्रोल्स का जवाब भी दिया। एक ट्रोलर ने सलमान खान से उनकी खराब फिल्मों के लिए पैसे वापस मांगे। ट्रोलर का कहना था कि सलमान खान ने उनके पैसे चुराए हैं जिस पर जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा कि पैसे नहीं दिल ज़रूर चुराए हैं।

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो सलमान खान टाईगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी पांच फिल्में पाईपलाई में हैं जिसमें बजरंगी भाईजान सीक्वल, दबंग 4, कभी ईद कभी दिवाली, नो एंट्री सीक्वल और रवींद्र कौशिक बायोपिक शामिल हैं। लेकिन अब एक बार फिर से कोरोना की तीसरी लहर के बीच इन फिल्मों का क्या भविष्य होगा ये कोई नहीं जानता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X