..................... Salman khan troll Priyanka chopra on her Dating app - Hindi Filmibeat

भरी महफिल में सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा का उड़ाया मजाक- 'उनको DATING एप की क्या जरूरत'

सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म नोटबुक और भारत को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और काफी मेहनत से इसकी प्रमोशन में लगे हुए हैं। बता दें कि सलमान खान ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का मजाक उड़ाया जिसके बाद से ये खबर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। गौरतलब है कि सलमान खान नोटबुक को लेकर एक कॉंफ्रेंस कर रहे थे जिसमें उनसे एक सवाल पूछा गया था कि क्या आप कभी डेटिंग एप लॉंच करेंगे।

सलमान ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि वो डेटिंग एप लॉंच करने के बारे में नहीं सोचते हैं और ना ही कभी करेंगें। इसके बाद उनसे कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने तो एक डेटिंग एप लॉंच किया है तो सलमान खान ने उनकी कसकर खिंचाई कर दी।

salman khan, priyanka chopra, bharat, notebook, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, नोटबुक

सलमान ने कहा कि उनको डेटिंग एप की क्या जरूरत है वो तो शादीशुदा है। इतना कहने के बाद उन्होने खूब जोरदार तरीके से ठहाके लगाए। हालांकि सलमान खान ने ये बात मजाक में ही कही थी।

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा होने वाली थीं लेकिन बाद में उनकी शादी के चलते ऐसा नहीं हो सका और वो फिल्म से बाहर हो गई हैं। इसके बाद इस फिल्म का हिस्सा कैटरीना कैफ बनी थीं। फिल्म इस साल ईद में रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X