क्या फायदा इन मजबूत टांगो का गाड़ी का ब्रेक फिर भी नहीं लगा पाए.. लेग एक्सरसाइज पर ट्रोल हुए सलमान खान

Salman Khan Gym Video: सलमान खान को बॉलीवुड का भाईजान कहा जाता है और आपको बता दे कि वह हमेशा से ही अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। अक्सर उनके फैंस भी उनसे शादी को लेकर सवाल करते हुए नजर आते हैं कि आखिरकार वह शादी कब करने वाले हैं।
लेकिन अब इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह सलमान खान जिम में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां पर वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करते हुए उन्होंने अपने दोनों सिक्योरिटी गार्ड्स को मशीन के ऊपर बैठा दिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही सिक्योरिटी गार्ड्स का वजन उठाते हुए सलमान खान नजर आ रहे हैं। अब सलमान खान का यह वीडियो देखने के बाद में काफी सारे लोग तो उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं तो काफी लोगों ने उनका मजाक भी बना दिया है।
एक यूजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखता है कि भाई ने बोला बैठने का... तो बैठने का। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि अगर नहीं बैठता तो करियर खतरे में आ जाता। एक अन्य यूजर कमेंट करता है कि पठान का पैर है और 55 साल की उम्र में भी दम रखता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले दिनों सलमान खान को लोरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी आई थी। दरअसल सलमान खान ने जब काले हिरण का शिकार कर दिया था तभी से लॉरेंस बिश्नोई की गैंग उनके पीछे पड़ी हुई है और लगातार उनका जान से मारने की धमकी दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications











