मार्च में इलाज के लिए अमेरिका जायेगा टाईगर
बॉलीवुड का जांबाज टाईगर इन दिनों खासा परेशान हैं अपनी सेहत को लेकर। आप समझ गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं सलमान खान की। जो इन दिनों अपने पुराने रोग की वजह से खासे परेशान हैं। उनके चेहरों की नसों में बहुत दर्द हो रहा है जिसका ऑप्रेशन वो साल 2011 में करवाकर अमेरिका से आये थे लेकिन एक बार फिर से उनका दर्द उभर गया है जिसके लिए उन्हें दोबारा से अमेरिका जाना पड़ेगा इसलिए वो मार्च में यूएएस जायेंगे। इस बात की पुष्टि उनके छोटे भाई सोहैल खान ने कर दी है।
पहले सलमान अपनी डेट्स के कारण यूएस नहीं जा पा रहे थे लेकिन अब उनके डायरेक्टरों ने उनसे कहा है कि पहले वो अपनी सेहत देंखे और अपना ध्यान रखें इसलिए सलमान खान अब मार्च में अमेरिका जायेंगे।
सलमान के चाहने वालों ने भी उनके लिए ऊपर वाले से दुआ मांगी है। कुछ लोगों ने सलमान के लिए फेसबुक और ट्विटर पर लिखा है कि सलमान आपके लिए हम ऊपर वाले से दुआ मांगते हैं कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जायें और आपको हमेशा के लिए असहनीय दर्द से छुटकारा मिल जाये।
सलमान खान की बीमारी के चलते उनका सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में खेलना संदिग्ध है पहले कहा जा रहा था कि सलमान अपने भाई सोहैल खान की टीम से खेलेंगे लेकिन अब लगता है कि उनका खेलना मुश्किल है। वैसे सलमान दर्द के बावजूद अपने एड और फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Click it and Unblock the Notifications
