सलमान खान ने इमरान हाशमी को बीच कार्यक्रम के दौरान कि किस करने की कोशिश, मौजूद लोग रह गए हैरान

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम कर रही है। सलमान खान के अलावा टाइगर 3 में इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में हैं। अब फिल्म की सफलता को देखते हुए टाइगर 3 की टीम ने एक खास इवेंट में मुंबई में रखा और इस दौरान सलमान खान ने इमरान हाशमी को किस करने की कोशिश की।
सलमान खान ने किया इमरान को किस-
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्देशन कर रही हैं। फिल्म की सफलता को देखते हुए मुंबई में मेकर्स ने एक खास इवेंट रखा।
इस इवेंट में फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही, सोशल मीडिया पर इसके कई सारे वीडियो और फोटोज भी सामने आए हैं। इस इवेंट के दौरान सलमान खान, इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ ने जमकर मस्ती मजाक किया।
इस दौरान सवाल-जवाब का जो सिलसिला चल रहा है उसी बीच सलमान खान ने फिल्म को लेकर बात करते हुए कहा,- "इस फिल्म में कैटरीना है, तो थोड़ा तो रोमांस बनता है।" फिर उन्होंने इमरान की ओर देखा और कहा, "अगर इमरान का रोल आतिश का नहीं होता, तो ये तो हो जाता।"
इसके तुरंत बाद सलमान खान इमरान हाशमी की ओर बढ़े और मजाक-मजाक में उन्हें किस की कोशिश की जिससे सभी हंसने लगे। इसके साथ ही सलमान खान ने कहा,- मेरी आदत तो कभी रही नहीं लेकिन ऐसा लगता है कि इनकी आदत छुटी जा रही हैं।
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 कलेक्शन-
'टाइगर 3' की कलेक्शन की बात करें तो 12 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 44.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ 'टाइगर 3' सलमान खान के लिए न सिर्फ सबसे बड़ी दिवाली ओपनिंग बन गई, बल्कि सुपरस्टार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग भी बन गई।


Click it and Unblock the Notifications