शाहरूख की 'फैन'.. लेकिन सलमान का जलवा.. फिर हो रही है टक्कर!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग का हिसाब रखना शायद किसी के बस की बात नहीं। विश्वास नहीं होता तो सोशल मीडिया पर एक नजर डाल लें। ताजा बात करें तो फैंस सलमान की फिल्म सुल्तान के लिए बेहद उत्साहित हैं।
इसी उत्साह का नतीजा है कि सलमान खान एक बार फिर ट्विटर ट्रेंड कर रहे हैं। जी हां, ट्विटर पर फैंस ने #SalmanKaFAN की मुहिम छेड़ दी है। अब यह सब शाहरूख खान की फैन को टक्कर देने के लिए किया जा रहा है या सुल्तान के लिए.. यह तो फैंस ही जानें।
अक्षय कुमार.. अजय देवगन.. की लिस्ट में आ ही गए सलमान खान!
बता दें, जब से शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' चर्चा में आई है, शाहरूख फैंस काफी एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में शाहरूख की जगह सलमान खान का ट्रेंड होना थोड़ी हैरानी की बात है।
शाहरूख- सलमान के फैंस के बीच ट्विटर पर जंग देखना कोई नई बात नहीं है। जब भी दोनों सितारों की कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है इन सुपरस्टार्स के फैंस पूरी तरह से एक्टिव हो जाते हैं। बहरहाल, सलमान खान की बात करें तो इस साल फैंस को उनकी एक ही फिल्म देखने मिलेगी।
यहां देखें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

