सलमान खान अब अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं

लेकिन अब वांटेड, दबंग, रेडी और हाल ही में आई फिल्म बॉडीगार्ड सफल फिल्म देने के बाद सलमान अपने काम को लेकर गंभीर हो चुके हैं और अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।
सलमान अब फिल्म की स्क्रिप्टिंग से लेकर एडिटिंग, मार्केटिंग और प्रोमोशन से जुड़े सारे कामों पर ध्यान दे रहे हैं। अब दबंग, बॉडीगार्ड में व्यस्त रहे सलमान अब काफी समय बाद बाहर के बैनर यशराज फिल्म्स के साथ 'एक था टाइगर' में काम करने जा रहे हैं।
फिल्म साइन करने से पहले सलमान ने खुद यश चोपड़ा को अपने फॉर्म हाउस में बुलाकर फिल्म की स्क्रिप्ट को पढ़ा था। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए अब वो शाहरुख खान और आमिर खान से भी ज्यादा रकम दिये जाने की मांग कर रहे हैं। खैर दबंग सलमान बॉलीवुड का सबसे हिट स्टार बन चुका है अगर निर्देशक इनकी बात नहीं मानेंगे तो कहां जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











