बॉलीवुड, ट्विटर, फेसबुक हर जगह सल्लू की दबंगई

कहते हैं ना जिसे खुदा ने सकून ना दिया हो उसे इज्जत कुछ ज्यादा ही मिलती है। यह बात एकदम सटीक बैठती है सलमान खान पर जिनकी किस्मत का बल्ला उन पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान है और जिसके चलते उनके करियर की गाड़ी सुपर फास्ट राजधानी एक्सप्रेस की तरह दौड़ रही है। वांटेड फिल्म के बाद सल्लू मियां ने जितनी भी पिक्चरें की है सब 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके आयी है। जिसकी वजह से सलमान मियां बॉलीवुड के पारस पत्थर कहलाने लगे हैं जिनकी शरण में जो जाता है वो भी हिट हो जाता है। चाहे हिमेश रेशमिया हो या फिर प्रीति जिंटा जिनकी नजर में सलमान खान बॉक्सऑफिस पर चलने वाले ट्रंप कार्ड है। जिनका साथ मिल जाये तो फ्लॉप आदमी भी हिट हो जाता है।

बॉक्सऑफिस और टीवी की दुनिया में तहलका मचाने वाले सलमान खान ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी अपना जादू चला दिया है।खबर है कि सलमान खान के फेसबुक पर 7,516,597 फॉलोवर्स है ,साथ ही ट्विटर पर 3,266,882 फॉलोवर्स है। यही नहीं सलमान के यूट्यूब पर 60,567 वीडियो है और गूगल+ पर 2,774 फॉलोवर्स है। जिसकी वजह से सलमान खान सोशल नेटवर्किंग साइट्स के किंग बन गये हैं।

खुद इंडिया टीवी के पॉपुलर शो जनता की अदालत में सलमान खान ने कहा कि वो नहीं उनकी किस्मत चल रही है जिसकी रोटी वो खा रहे हैं जिस दिन ऊपर वाले का हाथ उनके ऊपर से हट जायेगा उनक फिल्में चलना बंद हो जायेगी। इसलिए मेरी सफलता ऊपर वाले की दया है।

गौर करने वाली बात यहां यह है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स में भी सलमान खान ने शाहरूख को पटखनी दे दी है। इससे पहले ट्विटर किंग शाहरूख खान थे लेकिन सलमान के आगे वो पीछे हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X