आयुष्मान ने सलमान को सिखाया गाना

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को देखने भर से लोगों का दिन बन जाता है वहीं अगर सलमान किसी को बोलें कि उन्हें गाना सिखा दे तो उसकी तो समझिये जिंदगी ही बन गयी। कुछ ऐसा ही हुआ वीडियो जॉकी आयुष्मान खुराना के साथ। आयु्ष्मान खुराना की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म विक्की डोनर के लिेए हाल ही में रिनॉल्ड स्टार गुइल्ड अवॉर्ड् 2013 के दौरान बेस्ड सिंगर का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड के होस्ट सलमान खान ने आयुष्मान के स्टेज पर आने के बाद कहा कि वो उन्हें भी गाना सिखा दें। आयुष्मान जिन्होंने विक्की डोनर से ही पहली बार बॉलीवुड में एंट्री की है सलमान खान की बात सुनकर हैरान रह गये। उनकी खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा।

सुर्जीत सरकार द्वारा निर्देशित की गयी फिल्म विक्की डोनर के गाने पानी दा रंग को आयुष्मान खुराना ने ही गाया था। फिल्म में आयुष्मान खुराना और यामी गौतम मु्ख्य भूमिका में थे। आयुष्मान के साथ ही यामी गौतम की भी ये पहली फिल्म थी। फिल्म को कई अवॉर्ड समारोह में अवॉर्ड्स मिले। हाल ही में हुए नेशनल अवॉर्ड्स में भी विक्की डोनर को तीन अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। जब रिनॉल्ड ल्टार गुइल्ड अवॉर्ड 2013 में विक्की डोनर के लिए आयुष्मान को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला तो आयुष्मान की खुशी का ठिकाना नहीं था। और जब आयुष्मान को सलमान खान ने गाना सिखाने को कहा तब तो आयुष्मान की खुशी दुगनी हो गयी। आयुष्मान ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि सलमान खान उन्हें गाना सिखाने के लिेए कहेंगे।

Salman Khan asked Ayushman Khurana to teach him singing

सलमान खान ने जब आयुष्मान खुराना से कहा कि वो उन्हें गाना सिखाएं तो आयुषु्मान ने झट से हामी भर दी। फिर सलमान खान और आयु्ष्मान खुराना ने एक साथ ध्वनि प्रशिक्षण सत्र के सीथा प्रसारण पर काम किया। आयुष्मान खुराना ने जिन गानों को बनाया था उन्हें सलमान खान ने अपनी आवाज में गाया। आयु्ष्मान खुराना के गानों को सलमान खान की आवाज़ में सुनकर लोग काफी आनंदित हुए। सभी नो जोरदार तालियों से आयुष्मान और सलमान खान की हौसला अफजायी की। वैसे एक बात तो सच है कि भगवान देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। आयुष्मान खुराना जो कल तक वी चैनल के लिेए शो होस्ट करते थे आज एक एक्टर और सिंगर बन चुके हैं। और खास बात ये है कि सलमान खान को गाना भी सिखा चुके हैं। ये एक साल तो वाकई आयुष्मान खुराना के लिेए किसी सपने के सच होने जैसा ही है। अब आगे आगे देखिये आयुष्मान की किस्मत उन्हें कहां तक लेकर जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X