शर्ट उतारकर ऐश्वर्या राय के सामने आ गए सलमान खान, एक्ट्रेस का रिएक्शन देखकर सिर पकड़ लेंगे आप? Video

salman khan aishwarya rai bachchan

Salman Khan Shirtless In Front Of Aishwarya Rai- सलमान खान और ऐश्वर्या राय का एक इतिहास रहा है। अक्सर देखा जाता रहा है कि दोनों एक दूसरे लेकर खुश भी रहे हैं और विवाद भी हुए हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

दरअसल इस वीडियो में आपको सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक ही फ्रेम में नजर आने वाले हैं। सलमान खान हमेशा की तरह शर्टलेस होते दिख रहे हैं। लेकिन मजेदार बात ये है कि इस दौरान उनके सामने ऐश्वर्या राय बैठी हुई हैं।

अब ये तो क्लियर नहीं हुआ है कि ये पुराना वीडियो उनके ब्रेकअप के पहले का है या बाद का क्योंकि ऐश का रिएक्शन काफी चौकाने वाला है। वीडियो में आप देखेंगे कि सलमान खान शर्टलेस होकर स्टेज पर परफॉर्म करने आते हैं..

ऐश्वर्या राय उनको एक टक देख रही हैं ऐश्वर्या के बगल में अभिनेत्री अमीषा पटेल भी बैठी हैं और उनके चेहरे पर एक मुस्कान है। हालांकि ऐश्वर्या राय को देखकर लग रहा है वो किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं देना चाहती हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ। किसी ने सलमान खान को सबसे सुंदर हीरो बताया है तो किसी का कहना है कि उनकी हाइट अच्छी नहीं है। कोई सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी को लेकर बात कर रहा है जो किसी का कहना है कि अच्छा हुआ ऐश ने उनको नहीं चुना। इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट

सलमान खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं और लगातार शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैँ। हालांकि ऐश्वर्या राय बच्चन इस वक्त किसी तरह का प्रोजेक्ट नहीं कर रही हैं और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कंट्रोवर्सी हो रही है। आप देखिए ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X