OUCH.. सलमान खान ने प्रियंका- दीपिका का उड़ाया मजाक.. सबके सामने!
यह तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के सारे सितारे अभी स्पेन में हो रहे आईफा में शामिल हैं। वहां आईफा की ओर से बॉलीवुड स्टार्स के लिए प्रेस कांफ्रेस रखा गया था। जहां सलमान खान, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा.. सभी शामिल रहे।
इसी मौके पर बातों ही बातों में सलमान खान ने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का मजाक भी उड़ा डाला। लेकिन एक मिनट.. यहां कोई कंट्रोवर्सी की बात नहीं है, बल्कि यह सब हंसी मजाक के तौर पर हुआ।
''इस 'बलात्कार' सीन पर तो बहुत हंसी आई थी.. सलमान खान पर हंगामा क्यों!''

दरअसल, सभी सितारे पर स्टेज पर मौजूद थे। जब सलमान खान ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' के ट्रेलर लांच की बात कही और सभी को स्टेज से नीचे आने की गुजारिश की।
ऐसे में सभी सितारे नीचे आ गए.. लेकिन स्टेज पर सिर्फ दीपिका और प्रियंका रह गईं, क्योंकि दोनों बातों में मशगूल थीं। फिर क्या था सलमान खान ने मजाक मजाक में कहा- ये दोनों विदेश चले गई हैं.. बाहर की फिल्में कर रही हैं.. इनको हिंदुस्तान सिनेमा से कोई लेना देना नहीं है..


Click it and Unblock the Notifications














