तलाक को लेकर सलमान खान ने सोहेल-अरबाज को मारा ताना, कह दी बड़ी बात

Salman Khan news: सलमान खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सलमान खान पिछले दिनों एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू की वजह से भी खबरों में छाए थे तो वहीं अब उन्होंने अरबाज खान-सोहेल खान की तलाक पर बात की है।
सलमान खान भले ही कुंवारे रह गए लेकिन उनके दोनों छोटे भाइयों की शादी हो गई थी। जब सलमान खान कपिल शर्मा के शो में 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन के लिए पहुंचे तो कपिल शर्मा ने उनसे मजाक में पूछा- 'फिल्म में तो आपको शादी के लिए मनाया जा रहा है लेकिन क्या ट्रेलर देखने के बाद अरबाज भाई और सोहेल भाई ने आपसे बोला नहीं कि हमारी तो कभी सुनी नहीं उनकी बहुत सुन रहे।'
इस सवाल पर सलमान खान ने अपने ही भाइयों का मजाक उड़ाते हुए कहा- 'उन्होंने कभी मेरी नहीं सुनी। अब सुन रहे हैं।' इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। बता दें कि अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी लेकिन दोनों का 2017 में तलाक हो गया था। दोनों एक बेटे के माता पिता हैं।
वहीं, सोहेल खान ने भी सीमा सजदेह के साथ 1998 में शादी की थी लेकिन 2022 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। दोनों के दो बेटे हैं। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद अब वो 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म में लंबे अरसे बाद उनकी जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ दिखेगी।


Click it and Unblock the Notifications











