''सलमान खान ने कहा था- बाल कटवा लो.. तो मैंने कटा लिया..''
[बॉलीवुड न्यूज] बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट रह चुकीं दिगांगना सूर्यवंशी ने अचानक ही अपने मेकओवर से सबको हैरान कर दिया था। घुटनों तक अपने लंबे बालों के लिए जाने जानी वाली इस टीवी एक्ट्रेस ने अचानक ही अपने बाल 19 इंच तक कटा डाले। दिगांगना के इस कदम से सब हैरान थे।
बहरहाल, आखिर उन्होंने इसके पीछे का राज बता ही दिया। दिगांगना ने बताया कि सलमान खान ने उन्हें बाल कटवाने की सलाह दी थी।
''सलमान खान मेरे फेवरिट को-स्टार है.. वह सुपर HOT हैं.. ''
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिगांगना ने कहा कि 'सलमान खान ने शो के दौरान कहा था कि बाल कटवा लो.. लेकिन उस समय मैंने बात मजाक में ले लिया था। लेकिन शो के दौरान सलमान खान ने फिर मुझे कहा कि मुझे एक मेकओवर लेना चाहिए, इससे मेरे करियर पर भी असर पड़ेगा। मुझे खुशी है कि मैंने बाल कटवा लिये।'
इतना ही नहीं, बल्कि दिगांगना ने कहा कि, सलमान खान ने उनसे फिट और रहने और बॉडी पर थोड़ी और मेहनत करने को कहा है। लिहाजा अब मैं खुद पर ज्यादा ध्यान दे रही हूं.. हम्मम.. ये सब तो ठीक है, लेकिन कहीं दिगांगना इन सबके बाद सलमान खान से किसी फिल्म की उम्मीद तो नहीं कर रही!
यहां जानते हैं सलमान खान ने अब किन किन सितारों के करियर में बंटाया हाथ-


Click it and Unblock the Notifications
