..................... Salman Khan to work with Satish Kaushik again after 16 years - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने बुक कर लिया 2019-20, एक और बड़ा ऐलान, 16 साल बाद फिर बनाएंगे फिल्म

2019 में बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऐलान का दौर शुरू हो चुका है। सभी सुपरस्टार्स अपनी आने वाली फिल्मों के लिए जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं। वहीं सलमान खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी आ रही है। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत में बिजी हैं वहीं उनकी एक और फिल्म को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। पिछले साल रेस की असफलता के बाद सलमान काफी सतर्क हो गए हैं। वे फिल्में भी सोच समझ कर चुन रहे हैं।

[अजय देवगन और सिंबा फिर से, बनेगा धमाकेदार सीक्वल, जानकर हैरान रह जाएंगे आप]

दरअसल, हाल ही में खबरें आ रही हैं कि 2003 में तेरे नाम जैसी सुपरहिट फिल्म कर चुकी सलमान खान और सतीश कौशिक की जोड़ी एक बार फिर वापस आ रही है। 16 साल बाद ये एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी कुछ दिलचस्प करने वाली है। बताया जा रहा है कि एक अंग्रेजी पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान सतीश कौशिक ने खुद इस बात का खुलासा किया है। और तो और फिल्म भी फाइनल हो गई है। बता दें कि तेरे नाम के बाद सलमान और सतीश के बीच कुछ अनबन हो गई थी लेकिन 16 साल बाद दूरियां खत्म हो गईं और वे वापस आ रहे हैं।

salman-khan-to-work-with-satish-kaushik-again-after-16-years

जानकारी के मुताबिक ये इस फिल्म को सलमान खान की होम प्रोडक्शन कंपनी - सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस करेगी। फिल्म उत्तर प्रदेश के एक गांववाले लाल बिहारी पर आधारित कहानी होगी जोकि एक किसान होता है। बताया ये भी जा रहा है कि इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी अहम किरादर में होंगे। फिलहाल तो सलमान भारत में बिजी हैं, उन्होंने हाल ही में बिग बॉस 12 पूरा भी किया है। वाकई सतीश और सलमान को साथ देखना दिलचस्प होगा। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें सलमान की आने वाली फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X