सलमान खान ने बुक किया 2019 से 2020, अब बनेंगे 'पुलिसवाले', बड़ी फिल्म का ऐलान
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के लिए पिछले दो साल कुछ ठीक नहीं रहे.. उनकी दो बड़ी फिल्में ट्यूबलाइट और रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं। खुद सलमान को भी इन फिल्मों के लिए काफी निगेटिव रिएक्शन मिले.. वहीं अब लगता है 2019 सलमान की किस्मत बदलने वाली है। जहां एक तरफ उनकी सबसे बड़ी फिल्म भारत आ रही है। वहीं दूसरी तरफ उनकी ब्लॉकबस्टर सीरीज दबंग 3 की तैयारी भी जोरों पर है। वहीं आज उन्हें लेकर एक और जबरदस्त खबर आ रही है, जिसे जानकर फैंस खुशी से क्रेजी हो जाएंगे।
[300 करोड़ी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान Flop, पहली बार असफलता पर बोले आमिर खान, जानें क्या कहा]
दरअसल, हाल ही में खबरें आ रही हैं कि अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के बाद अब रोहित शेट्टी सलमान खान को साथ अपनी अगली फिल्म बनाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रोहित-सलमान के बीच इसे लेकर कई आइडियाज भी डिस्कस हो चुके हैं। जिनमें से एक काफी पसंद किया जा रहा है। किक के आखिर सीन में सलमान पुलिस की वर्दी में नजर आए थे.. मेकर्स वहीं से सलमान-रोहित की अगली फिल्म उठाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

इस कॉप ड्रामा फिल्म को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शुरूआत इसी साल के आखिर में हो जाएगी। सलमान दबंग 3 के बाद सीधा इस फिल्म में जुट जाएंगे और ये फिल्म 2020 के फर्स्ट हाफ में रिलीज भी कर दी जाएगी। देखा जाए तो सलमान के लिए 2019 से लेकर 2020-21 तक काफी बिजी रहने वाला है उनके पास एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें सलमान खान की आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











