डेल्ही बेली देखेंगे सलमान

फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है। फिल्म की रिलीज के ठीक बाद सलमान ने टि्वटर पर लिखा है कि जो भी फिल्में देख रहे हैं, वह सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं। इसलिए मैं व्यस्कों से कहता हूं कि वे जायें और जाकर इस फिल्म को देखें। बकौल सलमान वे खुद भी इस फिल्म को देखना चाहेंगे।
उन्होंने अपने इस अपडेट पर लिखा है कि आमिर की फिल्म डेल्ही बेली एक एडल्ट कॉमेडी है, जिसमें इमरान, कुणाल रॉय ने शानदार एक्टिंग की है। खबर है कि सलमान के लिए स्पेशल स्क्रिनिंग रखी जा रही है, जिसमें खुद आमिर खान भी शामिल होंगे। सलमान ने कहा है कि इस तरह की फिल्में नये युवा को पसंद आयेगी। हमें नयी-नयी तरह की फिल्मों का स्वागत करना चाहिए।
गौरतलब है कि सलमान खान को इमरान खान बेहद पसंद हैं और इमरान खान खुद सलमान के बहुत बड़े फैन हैं तो ऐसे में जाहिर है कि इमरान की भी इच्छा रही होगी कि वह जरूर सलमान को यह फिल्म दिखायें और उन्हें पसंद आये। खबर है कि सलमान जल्द ही आमिर खान व परिवार के साथ यह फिल्म देखनेवाले हैं। सलमान फिलहाल चिल्लर पार्टी फिल्म के प्रोमोशन में जुटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











