'दबंग 3' के बाद- इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में फाइनल सलमान खान- ब्लॉकबस्टर REMAKE
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान कोरियन फिल्म 'वेटेरन' के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। यह एक एक्शन- कॉमेडी फिल्म होगी, जहां सलमान खान जासूस बने नजर आएंगे। बता दें, इस फिल्म की राइट्स को अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन हाउस 'रील लाइफ प्रोडक्शन' ने खरीद लिया है। फिल्म में सलमान खान ही होंगे, यह भी फाइनल हो चुका है।
फिल्म के बाकी स्टारकास्ट की फिलहाल कोई चर्चा नहीं है। 2015 में रिलीज फिल्म 'वेटेरन' ने कोरिया में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म की कहानी एक डिटेक्टिव के इर्द गिर्द घूमती है और उसके सामने ऐसे ऐसे हालात आते हैं, जो कॉमेडी होती है।

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान किसी कोरियन रीमेक में काम करने वाले हैं। अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' भी कोरियन फिल्म 'Ode To My Father' की हिंदी रीमेक है। जो कि 2019 ईद पर रिलीज होने वाली है।देखना दिलचस्प होगा कि कोरियन कहानियों को निर्देशक भारतीय दर्शक के हिसाब से किस तरह घूमाते हैं।
बहरहाल, अभी सलमान खान बैक टू बैक बिग बजट फिल्मों में व्यस्त हैं, यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications