1989 की इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक में सनी देओल वाला किरदार निभाएंगे सलमान खान? निर्देशक ने किया रिवील
रीमेक फिल्मों का क्रेज बॉलीवुड फिल्ममेकर्स पर हमेशा सिर चढ़कर बोलता है। हाल ही में निर्देशक राजीव राय ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मुझे अपनी फिल्मों के रीमेक बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन अब वो सलमान खान के साथ अपनी 1989 की सुपरहिट फिल्म 'त्रिदेव' के रीमेक की प्लानिंग कर रहे हैं।
राजीव राय ने खुलासा किया कि सलमान खान ने उन्हें 1989 की सुपरहिट फिल्म त्रिदेव का रीमेक बनाने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट पहले ही बन चुकी है और यह जल्द ही फ्लोर पर जा सकती है।

फिल्ममेकर राजीव राय ने बॉलीवुड को 80 और 90 के दशक में गुप्त, मोहरा, त्रिदेव जैसी कुछ सबसे यादगार थ्रिलर दी हैं। हाल ही रिलीज फिल्म सूर्यवंशी में उनकी फिल्म के चर्चित गाने 'टिप टिप बरसा पानी' का रीमेक किया गया था। रीमेक और रीमिक्स संस्कृति पर बात करते हुए उन्होंने कहा मैं रीमेक के खिलाफ हूं, लेकिन सूर्यवंशी एक अपवाद है।


Click it and Unblock the Notifications