ALERT: सलमान खान के पास फिल्मों की लाइन.. इस डाइरेक्टर ने भी हाथ मिलाया.. फिल्म FINAL
[बॉलीवुड न्यूज] इस साल सलमान खान की भले ही एक फिल्म रिलीज हो रही हो, लेकिन आने वाले सालों के लिए सलमान खान के पास फिल्मों की लाइन लगी है। जी हां, कबीर खान के बाद राजकुमार संतोषी की फिल्म को भी दबंग खान की हामी मिल गई है। बता दें, 22 सालों के बाद डाइरेक्टर- एक्टर की यह जोड़ी हमारे सामने आएगी।
इससे पहले राजकुमार संतोषी ने सलमान खान और आमिर खान को लेकर फिल्म अंदाज अपना अपना बनाया था। खैर, आने वाली फिल्म की बात करें तो यह एक एक्शन- कॉमेडी फिल्म होगी। सूत्रों की मानें तो काफी दिनों से इस फिल्म पर चर्चा हो रही थी। सलमान खान को स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दिया।
'फाइनल नहीं है सुल्तान vs रईस.. सलमान खान के साथ बैठकर करूंगा फैसला..'
कबीर खान की फिल्म और राजकुमार संतोषी की फिल्म.. दोनों ही अगले साल रिलीज हो सकती है। यानि की सलमान फैंस के लिए सलमान खान का डबल धमाका इंतजार कर रहा है। बता दें, दोनों ही फिल्में बिल्कुल अलग तरह की हैं।
कुछ समय पहले राजकुमार संतोषी अंदाज अपना अपना का सीक्वल भी बनाना चाहते थे। लेकिन सही स्क्रिप्ट नहीं मिल पाई। सूत्रों के अनुसार, राजकुमार संतोषी और सलमान खान में फिलहाल लगातार मीटिंग हो रही है।
यहां देखें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
