लॉकडाउन के बीच, सलमान खान ने की एक और बड़ी शुरुआत- करोड़ों फैंस के लिए खुशखबरी
सलमान खान की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है, यह हम सभी जानते हैं। हमारे देश के सबसे चहेते सुपरस्टार अक्सर अपने व्यक्तिगत जीवन की झलक अपने लाखों, करोड़ों फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। बता दें, इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सलमान खान बहुत जल्द अपना खुद का यूट्यूब चैनल 'बीइंग सलमान खान' की घोषणा करने वाले हैं।
Recommended Video
कोई शक नहीं कि लॉकडाउन के बीच दबंग खान के फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे क्योंकि से उनके लिए अपने सुपरस्टार के साथ जुड़ने और उनके जीवन को अधिक करीब से जानने का मौका है।

यह चैनल एक ऐसा मंच होगा जहां वह अपने फैंस के लिए अपने निजी जीवन के हर पल को शेयर करेंगे। कहना गलत नहीं होगा कि उनके फैनबेस की सबसे बड़ी विशेषता प्रशंसकों की लॉयल्टी है जो उम्र और भूगोल से परे है। जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा।
यहां जानें लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications