'ट्यूबलाइट' में की गलती.. 'टाईगर जिंदा है' में ऐसा नहीं करेंगे सलमान खान!
ट्यूबलाइट की असफलता के बाद अपनी अगली फिल्म टाईगर जिंदा है को लेकर सलमान खान काफी सचेत हो गए हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सलमान फिल्म की मार्केटिंग को लेकर काफी बदलाव करने वाले हैं। सलमान फिल्म प्रमोशन में कोई कसर नहीं नहीं छोड़ना चाहते।
शाहरुख तो गए.. अब अक्षय कुमार का सलमान खान पर निशाना!
सूत्रों की मानें तो ट्यूबलाइट की काफी कम प्रमोशन की गई थी और सलमान इसे ही फिल्म के फ्लॉप होने का कारण मानते हैं। बहरहाल, इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान मार्केटिंग के साथ साथ एडिटिंग में भी हाथ आजमाने वाले हैं।
Recommended Video


जी हां, सूत्रों के अनुसार अब जबकि फिल्म की शूटिंग खत्म होने को है.. सलमान खुद एडिटिंग सुपरवाइज कर रहे हैं। दरअसल, ट्यूबलाइट के दौरान सलमान कबीर की कई बातों से सहमत नहीं थे.. लेकिन उन्होंने डाइरेक्टर की बात मानी.. जिसका नतीजा सभी ने देखा। लिहाजा, इस बार सलमान फिल्म में अपना इनपुट भी देना चाहते हैं।
यहां जानें क्यों सुुपरहिट होगी टाईगर जिंदा है-


Click it and Unblock the Notifications











