तो क्या दूर हो जाएंगी सलमान-शाहरुख की दूरियां

Salman Khan new neighbour of Shahrukh khan
जी हां लोगों को कुछ यही लग रहा है जब से खबर आई है कि सलमान खान शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बगल में ही स्थित बिल्डिंग खरीदने वाले हैं। यूं तो अभी तक यही बात कंफर्म है कि सलमान खान अपनी बिल्डिंग छोड़कर सागर रेशम बिल्डिंग में शिफ्ट होने वाले हैं लेकिन सूत्रों का कहना है कि सलमान का मन है कि वो पूरी बिल्डिंग खरीद लें लेकिन अभी तक ये बात कंफर्म नहीं हुई है। सलमान खान और शाहरुख खान के फैन्स को जबसे ये खबर मिली है तभी से उनके मन में ये बता है कि शायद अब शाहरुख और सलमान खान के बीच चल रही ये दुशमनी थोड़ा कम होगी और दोनों सितारे एक दूसरे के करीब आएंगे।

खैर सलमान खान और शाहरुख खान दोनों के बीच कि इन दूरियों से जितना फर्क उनके फैन्स को पड़ता है उतना शायद खुद इन सितारों को नहीं पड़ता। इसीलिये तो सलमान खान ने बिना कुछ सोचे शाहरुख खान के घर के बगल में ही शिफ्ट होने का फैसला कर लिया है। कहा जा रहा है कि सागर रेशमा बिल्डिंग किसी गुजराती परिवार की है और सलमान खान इस पूरी बिल्डिंग को खरीदने के लिए पूरे 100 करोड़ की डील कर रहे हैं। लेकिन सलमान खान ने अभी तक इस तरह की किसी डील के बारे में कुछ कहा नहीं है। फिल्हाल सलमान खान इस वक्त मुंबई से बाहर हैं और कहा जा रहा है कि वो फिल्हाल ऐसी कोई भी डील नहीं कर रहे हैं।

लेकिन दोनों किंग खानों के फैन्स को लगता है कि इससे सलमान और शाहरुख के बीच की दूरियां घटेंगी। वैसे इस बात में दम तो है। कहां तो दोनों एक्टर एक दूसरे कि शक्ल तक देखने से कतराते थे। पिछले साल दोनों ने एक दूसरे के लिए कुछ अच्छी बातें कीं और दोनों के बीच दोस्ती की गुंजाइश नज़र आने लगी और इस साल सलमान खान ने शाहरुख के बगल में ही घर लेने की सोच ली। तो ऐसे में लग तो यही रहा है कि दोनों शायद एक दूसरे के करीब आते जा रहे हैं। अब भला पड़ोसियों से कोई पंगा क्यों लेगा हो सकता है कि जल्द ही आपको खबर मिले कि गौरी खान सलमान खान को चाय पर बुला रही हैं या हो सकता है कि शाहरुख चीनी मांगने सलमान के घर पहुंच जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X