बॉलीवुड को बदनाम करने वालों के खिलाफ सलमान से लेकर शाहरुख पहुंचे कोर्ट, लोग नाराज कहा-बॉयकॉट बॉलीवुड
बॉलीवुड को बदनाम करने और गंदा कहने वाले दो प्रमुख चैनलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान पूरा बॉलीवुड एक साथ नजर आया। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन से लेकर धर्मा प्रोडक्शन समेत 34 टॉप फिल्म प्रोडक्शन हाउस व 4 फिल्म एसोसिएशन ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहीं दूसरी तरफ इस कदम को देखते हुए ट्विटर पर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई और #बॉयकॉट_बॉलीवुड_इंडस्ट्री ट्रेंड करने लगा।
#बॉयकॉट_बॉलीवुड_इंडस्ट्री इस हैशटैग पर हजारों यूजर्स ने कमेंट्स किया। कुछ ने इसे सुशांत सिंह राजपूत से जोड़कर देखा। उन्होंने लिखा कि बॉलीवुड सुशांत से चिड़ता है। इसीलिए वह बॉलीवुड की फिल्मों का बहिष्कार करते हैं। दरअसल 15 अक्टूबर से थिएटर्स भी खुलने जा रहे हैं और ऐसे में नाराज पब्लिक ने लिखा कि उनसे पंगा लेना बॉलीवुड को भारी पड़ सकता है।
बता दें हाल में ही बॉलीवुड के टॉप प्रोडक्शन हाउस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने बॉलीवुड को बदनाम करने और छवि बिगाड़ने के खिलाफ शिकायत की। साथ ही दो लीडिंग न्यूज चैनल का नाम और पत्रकारों को लेकर भी याचिका दाखिल की।


Click it and Unblock the Notifications











