..................... सलमान खान 2 अक्टूबर से 'राधे' की शूटिंग फिर से करेंगे शुरू | Salman Khan to resume shooting of ‘Radhe’ from this date - Hindi Filmibeat

सलमान खान 2 अक्टूबर से राधे की शूटिंग करेंगे शुरू- सोहेल ने बताया, सेट पर कैसे होगी कोविड से सुरक्षा

सलमान खान अभिनीत फिल्म 'राधे' की शूटिंग 2 अक्टूबर से कर्जत के एनडी स्टूडियो में फिर से शुरू की जाएगी। 15 दिनों की शूटिंग के बाद पैचवर्क के लिए बांद्रा के महबूब स्टूडियो में अंतिम शूटिंग को भी अंजाम दिया जाएगा। सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने के साथ-साथ टीम कलाकारों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ अतिरिक्त सावधानी भी बरती जाएगी।

Radhe

मुंबई के बाहरी इलाके में फ़िल्म की शूटिंग की जाएगी। रोजमर्रा की यात्रा से बचने के लिए, प्रोडक्शन टीम ने स्टूडियो के करीब एक होटल बुक किया है, जहां सभी क्रू के रुकने की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा के उच्चतम स्तर को बनाए रखते हुए, किसी भी सदस्य को शूटिंग की अवधि के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति से मिलने की अनुमति नहीं होगी।

प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई इस साल ईद के मौके पर ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं हो पाई है। फिल्म की कुछ 10-15 दिनों की शूटिंग बाकी है, जिसे जल्द ही सलमान खत्म करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X