इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की REMAKE बनाएंगे सलमान खान- 2019 से शुरु होगी तैयारी!

रिपोर्ट्स की मानें तो, लवयात्री के बाद सलमान खान अपने प्रोडक्शन तले एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की रीमेक बनाने जा रहे हैं। सलमान खान ने मराठी फिल्म 'मुलसी पैटर्न' की रीमेक राइट्स खरीद ली है। फिल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा मुख्य किरदार में दिखेंगे। हाल ही में आयुष को सलमान खान के ऑफिस में भी देखा गया था, जहां दोनों ने फिल्म को लॉक किया।

सैरात जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद बॉलीवुड के कई एक्टरों ने मराठी फिल्मों की तरफ झुकाव दिखाया है। अजय देवगन ने भी मराठी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। वहीं, अब सलमान इसकी रीमेक पर काम करने वाले हैं। फिल्म की तैयारी 2019 में शुरु हो जाएगी। फिलहाल आयुष के साथ एक्ट्रेस कौन होंगी.. यह फाइनल नहीं किया गया है।

Salman Khan

खैर, यदि सब कुछ फाइनल हो जाता है तो इस फिल्म में आयुष शर्मा एक्शन करते हुए नजर आएंगे। पहली फिल्म के रिलीज के दौरान आयुष ने इच्छा भी जताई थी कि वह अगली फिल्म में एक्शन करना चाहते हैं। लगता है कि सलमान भाईजान ने उनकी ख्वाहिश पूरी करने की सोची है।

मराठी फिल्म 'मुलसी पॅटर्न' रियल घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे ओम भूतकर। फिल्म की कहानी गरीब किसान की है। जो अपनी जमीन खो देते हैं, इसके बाद सभी किसान काफी परेशान होते है और क्राइम की दुनिया में शामिल होते हैं। कुछ तो माफिया भी बन जाते हैं। इस मराठी फिल्म का निर्देशन प्रवीण विट्ठल तारदे ने किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X