इस बार पीके करुंगा बिग बॉस- सलमान खान
सलमान खान ने पिछले साल बिग बॉस सीजन 7 के दौरान आमिर खान की फिल्म धूम 3 का जमकर प्रमोशन किया था। प्रमोशन के चलते सलमान खान ने धूम 3 में आमिर खान द्वारा पहनी गयी टोपी पहनी थी और साथ अपने हर एपिसोड में धूम फिल्म की बात भी की। इस बार बिग बॉस 8 21 सिंतबर से शुरु हो रहा है और आमिर खान की फिल्म पीके भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में सभी को पूरा यकीन है कि इस बार भी सलमान पीके का प्रमोशन करते नज़र आएंगे।
चूंकि हाल ही में पीके का एक पोस्टर रिलीज हुआ जिसमें आमिर खान बिना कपड़ों के सिर्फ हाथ में एक ट्रांजिस्टर पकड़े नजर आए थे तो लोगों को लगा कि सलमान कैसे पीके का प्रमोशन करेंगे। क्या वो भी कुछ ऐसा ही कर सकेंगे। आमिर ने भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने ट्रांजिस्टर वाला पोस्टर इसलिए निकाला है क्योंकि वो देखना चाहते थे कि सलमान उनकी दोस्ती के लिए ये करते हैं या नहीं।
लेकिन सलमान भी कुछ कम नहीं हैं, हाल ही में बिग बॉस 8 के लॉंच के दौरान हुई प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान सलमान ने अपने शो में पीके के प्रमोशन के बारे में जवाब देते हुए कहा "जरुर करुंगा पीके का प्रमोशन, और इस बार पीकर पीके का प्रमोशन करुंगा। ट्रांजिस्टर भी पहन सकता हूं मेरे पास दो ट्रांजिस्टर हैं एक आगे के लिए और एक पीछे के लिए।"
तो कुल मिलाकर सलमान भी पूरी तरह से तैयार हैं मीडिया के इस तरह के सवालों के जवाब के लिए। पीके के प्रमोशन के लिए सलमान ने कुछ ना कुछ तो सोचा ही होगा। तो बस कुछ दिन का इंतजार और फिर पता चलेगा कि पीके के प्रमोशन के लिए सलमान क्या पहनकर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
