सलमान खान पहली बार करेंगे चेन्नई, हैदराबाद और बैंगलोर में "दबंग 3" का प्रमोशन
'दबंग 3' इस शुक्रवार रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। सलमान खान की इस सुपरहिट फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, 'दबंग 3' सलमान खान की पहली फिल्म है जो हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ में रिलीज़ होने जा रही है। ऐसे में सलमान भी फिल्म के प्रोमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैंl
ऐसा पहली बार होगा की सलमान अपने किसी फिल्म के प्रोमोशन के लिए दक्षिण के तीन शहरों का दौरा करेंगे और जबसे यह खबर फैंस को पता चली है, फैंस काफी उत्साहित हैंl मेकर्स ने इन तीनों शहरों में बहुत ही भव्य सेटअप का आयोजन किया है। किच्चा सुदीप, सोनाक्षी सिन्हा ,सई मांजरेकर, प्रभुदेवा और अरबाज खान भी इस प्रमोशन का हिस्सा होंगे।

फ़िल्म में कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप विलेन की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। ऐसे में, दर्शकों को रॉबिनहुड पांडे और बाली सिंह के बीच जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने मिलेगा जिसकी एक झलक हमें फ़िल्म के ट्रेलर में देखने मिली थी।
साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'दबंग 3' प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। कोई शक नहीं कि दबंग 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications