चिल्लर पार्टी के निर्माता बने सलमान

सलमान खान ने कुछ दिनों पहले ही चिल्लर पार्टी फिल्म देखी और वे फिल्म से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें जब यह कहा गया कि अगर वह चाहें तो वह भी फिल्म के बोर्ड में खुद को शामिल कर सकते हैं। वे तुरंत तैयार हो गये, लेकिन निर्माता बनने के बाद उन्हें पता चला कि चिल्लर पार्टी उसी दिन रिलीज हो रही है जिस दिन उनके बेस्ट फ्रेंड की फिल्म डबल धमाल रिलीज होनेवाली है।
यह सुन कर सलमान खान ने रोनी से कहा कि कृप्या दोनों फिल्मों को एक दिन रिलीज न होने दें। सलमान खान के कहने पर फिल्म चिल्लर पार्टी की रिलीज तारीख बढ़ा कर उसे 8 जुलाई कर दिया गया। यह तो सभी जानते हैं कि संजय दत्त और सलमान खास दोस्त हैं। एक दूसरे पर वह जान छिड़कते हैं।
ऐसे में जब उन्हें पता चला तो उन्होंने अपनी दोस्ती निभाते हुए फिल्म की रिलीज तारीख ही बढ़वा दी। अब बॉलीवुड में जहां हर दिन नये रिश्ते बनते बिगड़ते हैं। कम ही लोग होंगे जो इस तरह से दोस्ती निभाते होंगे, लेकिन सलमान उनमें से एक हैं। सिध्दार्थ कपूर ने बताया कि यह बिल्कुल सही बात है। सलमान खान चिल्लर पार्टी से अपने निर्माता होने की पारी की भी शुरुआत करने जा रहे हैं। निश्चित तौर पर वे इसमें भी कामयाब होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











