'बुलबुल मैरिज हॉल'- ये होगी सलमान खान प्रोडक्शन की अगली फिल्म, जल्द शूटिंग शुरु?

By Staff

बैक टू बैक फिल्में कर रहे हैं सुपरस्टार सलमान खान अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म मैरिज हॉल्स पर बन रही है। फिल्म का नाम होगा- 'बुलबुल मैरिज हॉल'.. फिल्म की कहानी दिल्ली में बसे दो भाइयों की होगी। अक्टूबर से फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। फिलहाल फिल्म की कास्टिंग चल रही है।

भारत के बाद दिसंबर में सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' रिलीज होने वाली है। वहीं, इसके साथ ही संजय लीला भंसाली की 'इंशाल्लाह', साजिद नाडियाडवाला की 'किक 2' में भी सलमान खान व्यस्त हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि फिल्म 'नोटबुक' के बाद अब सलमान 'मैरिज हॉल' पर फिल्म बनाने वाले हैं।

Salman Khan

इससे पहले सलमान खान चिल्लर पार्टी, डॉ. कैबी, बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, रेस 3, लवयात्री, नोटबुक, भारत जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं। वहीं, अब 'बुलबुल मैरिज हॉल' इस लिस्ट में अगली फिल्म होगी। जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

कोई शक नहीं कि सलमान खान से जुड़ी हर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है। फिलहाल 'दबंग 3' को लेकर क्रेज काफी बढ़ चुका है। सलमान लगातार फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही दबंग 3 दिबंसर 20 को रिलीज होने वाली है। जबकि 2020 ईद पर आएगी इंशाल्लाह, जिसमें सलमान और आलिया भट्ट की जोड़ी दिखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X